June 22, 2026

लखनऊ 30 वीं बटालियन पीएसी में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मार ली।

Spread the love

लखनऊ 30 वीं बटालियन पीएसी में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज को सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने लहूलुहान सिपाही को तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया गया कि मंगलवार को राजधानी लखनऊ में जज राकेश श्रीवास्तव के आवास पर तैनात मूल रुप से गोंडा के रहने वाले सिपाही मनोज कुमार ने खुद को गोली मार ली। सिपाही ने खुद को गोली मारने का कदम किन हालातों में उठाया इस बाबत अभी जानकारी नहीं हो पाई है। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।