July 13, 2026

लखनऊ से अब तक की खबरे – अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ :-

होली को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही जारी। एक साथ अधिकारियों ने की कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी। श्रंगार नगर स्थित जनप्रिय डेयरी से टीम ने किए पनीर और बिस्कुट के सैम्पल कलेक्ट। हजरतगंज स्थित ला पैलेस पोर्टिको से बूंदी रायता के सैम्पल कलेक्ट। कुर्सी रोड स्थित एक साथ तीन खोया मंडी पर टीम ने की छापेमारी, खोया के किये सैंपल कलेक्ट। कपूरथला स्थित श्री नारायण स्वीट्स पर छापेमारी, लट्ठा बर्फी और महालक्ष्मी मिठाई के सैम्पल किये गए कलेक्ट। कपूरथला स्थित रत्तीलास से बूंदी लड्डू, शेखपुरा के तैयब डेयरी से खोया के सैंपल टीम ने किए कलेक्ट। आलमबाग के मवैया स्थित महाबली नमकीन से हरा मटर नमकीन के सैम्पल और रिंग रोड स्थित डेली बाजार से नमकीन के सैम्पल किये गए कलेक्ट। कैसरबाग स्थित प्रतिष्टित जिम खाना क्लब से पनीर और प्रीपेड मिक्स वेज के टीम ने किए सैम्पल कलेक्ट। सभी सैम्पल को भेजा गया जांच के लिए लैब। साथ ही कोरोना वायरस को लेकर 75 विभिन्न प्रतिष्ठानों पर डीएम के निर्देशानुसार कराया गया टीमो द्वारा अनुपालन। खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी डॉ एसपी सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने की कार्यवाही।

  लखनऊ :-

शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास का बयान हमारे पास कोई इत्तेला नही आयी और शहर में होर्डिंग्स लगाये जा रहे है बडे इमामबाडे के पास मैं मौजूद था वहां कोई झगड़ा नही हुआ हमको दिखाया जाय कहा पर मैं हिंसा कर रहा था कैसे काम हो रहा है और किसके दबाव में हो रहा है राजनीति हो रही रही है,आवाज़ को दबाया जा रहा है हमे अपने मुल्क के क़ानून में यक़ीन है जीत हमारी होगी हमे कोई खौफ़ नही हम क़ानून के साथ चलेंगे मौलाना सैफ अब्बास ने अवाम से भी की अपील क़ानून और संविधान में रखे यक़ीन- मौलाना सैफ अब्बास|
  लखनऊ:-

7 शादी घरों को बंद करने की दी गई थी आवास विकास परिषद ने नोटिस। अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहे अवैध 7 शादी घर। अवैध रूप से चल रहे शादी घरों के कटेगा बिजली पानी का कनेक्शन। आवास विकास परिषद को बिना बताए चलाते है शादी घर। राजाजीपुरम दबंग गुडलक मैरिज लॉन को जब पत्रकार ने पूछा कि। आपके ऊपर हुई थी कार्यवाही तो तो वह अभद्र भाषा में पत्रकार से करने लगा बात। आखिर ऐसे दबंग शादी घर के मालिक पर कब होगी विभागीय कार्यवाही। आवास विकास परिषद कब खुलेगी । अपनी आंख इन अवैध रूप से चल रहे। शादी घरों पर आखिर कब होगी कार्यवाही थाना तालकटोरा क्षेत्र का मामला।

लखनऊ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उधव ठाकरे का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम:– CMSI एयरपोर्ट सांताक्रूज मुंबई से 9:00 बजे लखनऊ के लिए भरेंगे उड़ान… 11:00 बजे पहुंचेंगे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ… 11:05 पर एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए बाई कार होंगे रवाना.. 01:35 पहुंचेंगे अयोध्या के होटल पंचशील में…03 :30 पर मीडिया को करेंगे संबोधित…04:05 होटल से राम जन्म भूमि दर्शन के लिए निकलेंगे… 04:30 रामलला का करेंगे दर्शन…05:05 अयोध्या से बाई रोड लखनऊ एयरपोर्ट को होंगे रवाना…08:05 पे लखनऊ से मुंबई को भरेंगे उड़ान |

  लखनऊ :-

CAA के दौरान हुई हिंसा व तोड़-फोड़ मामले में शहर में आरोपियों की होर्डिंग लगाने के बाद से विपक्षी दल हुए आग बबूला विपक्ष ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्या पर हमले कर, योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा लखनऊ में हुए बवाल के बाद आरोपियों की फोटो होर्डिंग के रूप में लगाये जाने से प्रदेश की दो बड़ी विपक्षी पार्टियों की भौंहें तन गयी हैं। एक साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने योगी सरकार पर हमला बोल दिया है। होर्डिंग लगाये जाने के लगभग 18 घण्टे बाद दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ से मोर्चा संभाला गया। समाजवादी पार्टी ने ट्विटर के जरिये तो कांग्रेस ने प्रेस नोट के जरिये योगी सरकार पर हमले किये हैं।
 लखनऊ :-

एक और कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज लखनऊ पहुंचा……..मस्कट से लखनऊ पहुंचा युवक एयरपोर्ट पर जांच के दौरान संदिग्ध पाया गया……डॉक्टरों की टीम ने लखनऊ के लोकबंधु हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है…….. अस्पताल प्रसाशन नमूने जांच को भेजे……..
घण्टा घर पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय से की मुलाक़ात

प्रतिनिधि मंडल ने देश के प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस कमिश्नर को सौंपा

महिलाओ ने बताई कमिश्नर को समस्याएं कहाँ हमारी मांगो से सम्बंधित ज्ञापन पीएम तक पहुँचवा दीजिए।