सम्मेलन में जनपद से समाज के लोग प्रतिभाग करें सम्मेलन प्रभारी मनोज सोनकर ने जनसम्पर्क किया।
भदोही।भाजपा अनुसूचित मोर्चा के लखनऊ में 21 नवंबर से सात दिवसीय सम्मेलन के 27 नवंबर को सोनकर समाज का महा सम्मेलन आयोजित है।जिसमे जिले से हजारो समाज के लोग प्रतिभाग करेंगे।गुरुवार को सम्मेलन प्रभारी व भाजपा काशी क्षेत्र सोनकर समाज के अध्यक्ष मनोज सोनकर ने नईबाजर समाज के बीच पहुंच कर लोगो को लखनऊ आने का आह्वान किया।सम्मेलन प्रभारी ने कहां कि प्रदेश भर के समाज के लोग सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।जनपद से शत् प्रतिशत समाज के लोग लखनऊ पहुंचे अनुसूचित मोर्चा जिला इकाई जन संपर्क तेज कर दे।प्रभारी ने बताया कि भाजपा व्यापारी वर्ग को लेकर गम्भीर है।सोनकर समाज 95 प्रतिशत फल आदि व्यवसाय से जूटा है जिसके मान सम्मान व सुरक्षा को भाजपा सरकार दृण संकल्पित है।सरकार अनुसूचित समाज के कल्याण के लिए अनेको योजनाएं सचालिक कि है।जिसका सभी अनुसूचित समाज लाभान्वित हो रहा है।उन्होंने कहा कि सम्मेलन में अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद विनोद कुमार सोनकर सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व भी उत्साह वर्धन में उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डा.विनोद कुमार सोनकर, जिला महामंत्री लालता सोनकर, आशीष सोनकर, लखंदर सोनकर आदि उपस्थित रहे।
एमबीडी न्यूज़ संवाददाता
आलोक सिंह
राबर्टसंगज सोनभद्र
उत्तर प्रदेश







More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-