April 30, 2026

लखनऊ में ड्यूटी करने के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल इस्तेमाल पर लगी रोक,आइए जानें कारण-

Spread the love

*लखनऊ में ड्यूटी करने के दौरान पुलिसकर्मियों के मोबाइल इस्तेमाल पर लगी रोक,आइए जानें कारण*

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर अनावश्यक मोबाइल के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। ड्यूटी के दौरान विश्वस्त सहकर्मी के पास मोबाइल जमा करना होगा।आदेश न मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस आयुक्त ने निर्देश जारी कर संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज दिया है।

 

सीपी ने बताया कि विधान भवन, लोकभवन, सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास, हाईकोर्ट, अन्य महत्वपूर्ण कोर्ट, वीआईपी ड्यूटी और महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल न करने के आदेश दिए गए हैं।बीते दिनों ऐसी शिकायत सामने आ रही थी कि वीवीआइपी ड्यूटी में तैनाती के दौरान कुछ पुलिसकर्मी फोटो खींचते हैं, सेल्फी लेते हैं जिससे सुरक्षा में चूक की आशंका बनी रहती है।

 

सीपी ने कहा कि ये भी शिकायत मिल रही थी कई पुलिसकर्मी महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर गेम खेलते रहते हैं। अब महत्वपूर्ण ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी यदि ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करते हुए,गेम खेलते हुए