लखनऊ-मिशन 2019 की कामयाबी में जुटी भाजपा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पार्टी का पक्ष कैसे और बेहतर और प्रभावी तरीके से रखा जाय इसके लिए पार्टी के मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं के लिए शुक्रवार से क्षेत्रवार कार्यशालाएं लगाकर प्रशिक्षित करने का फैसला किया है।
कार्यशालाओं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया में भाजपा का पक्ष रखने वाले पार्टी के नेता संबोधित करेंगे।
कार्यशालाओं में क्षेत्रीय और जिला मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख, लोकसभा संचालन समिति के मीडिया प्रभारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रबंधन टीम एवं संबंधित क्षेत्र में रहने वाले पार्टी के प्रवक्ता व पैनलिस्ट हिस्सा लेंगे।
आज की चुनौतियों के मद्देनजर मीडिया प्रबंधन के गुर बताएंगे।
, कब किस तरह पार्टी की बात रखनी चाहिए इसके टिप्स दिए जाएंगे
आने वाले लोक सभा चुनाव में किस तरह मीडिया में भाजपा के प्रवक्ता कब कैसे तर्कों व तथ्यों से विरोधियों को जबाब दे इस पर चर्चा होगी
पहली कार्यशाला शुक्रवार को मेरठ में होगी। इसे भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल संबोधित करेंगे।
मेरठ के बाद 30 दिसंबर को गोरखपुर में गोरखपुर क्षेत्र की, 4 जनवरी को लखनऊ में अवध क्षेत्र की, 5 जनवरी को कानपुर में कानपुर व बुंदेलखंड और 7 जनवरी को मथुरा में ब्रज क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला होगी।
भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि उसको वोट देने वाला मतदाता सबसे ज्यादा अखबार पढ़कर या समाचर चैनल देखकर राय बनाता है।
इसलिए वे इस मोर्चे पर पार्टी को पूरी तरह तैयार रखना चाहते हैं।
इस माह से पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे शुरू हो जाएंगे।
रिपोर्टर-कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-