July 12, 2026

लखनऊ ब्रेकिंग

Spread the love

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बदमाश बेलगाम हो गए हैं। सोमवार की सुबह लखनऊ के कॉमर्शियल हब के रूप में पहचाने जाने वाले विभूति खण्‍ड में बदमाशों ने बिहारी गैस सर्विस के कैशियर को गोली मारकर दस लाख रुपए लूट लिए। घटना के समय कैशियर बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे, तभी बदमाशों ने बैंक के पास ही उन्‍हें टारगेट कर वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल कैशियर को लोहिया अस्‍पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।*