June 13, 2026

लखनऊ अब तक की बड़ी खबर – अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ पासपोर्ट अधीक्षक विकास मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर। सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन यूनिट ने दर्ज की एफआईआर। पासपोर्ट अधीक्षक विकास मिश्रा के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी ।

लखनऊ के पासपोर्ट अधीक्षक विकास मिश्रा के ठिकानों पर सीबीआई का छापा। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई की छापेमारी। लखनऊ के विजय खंड ,विभव खंड, विभूति खंड और वाराणसी के एक ठिकाने पर छापेमारी।छापेमारी में 12 लाख नगद और 5 लाख के जेवर बरामद । 45 बैंक खातों और 26 फिक्स डिपॉजिट की जानकारी मिली।

लखनऊ गायत्री प्रजापति का इलाज जेल से बाहर होने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक तलब। विशेष जज एमपीएमएलए कोर्ट ने 18 जनवरी को वरिष्ठ जेल अधीक्षक को किया तलब। कोर्ट ने प्रजापति के जेल से बाहर इलाज पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक से मांगी थी रिपोर्ट। आज रिपोर्ट न मिलने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक कोर्ट में तलब। गैंगरेप और धमकाने के मामले में जेल में बंद है पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति। गैंगरेप मामले में आज पीड़िता की बड़ी बेटी ने बयान भी दर्ज कराए।

लखनऊ पीयूष सिंह सब इंस्पेक्टर 2001 बैच अंसल लखनऊ d1 में रहते हैं लखनऊ में कई चौकियों पर तैनात रहे |वर्तमान समय में बस्ती में तैनात थे लेकिन कल रात में राजधानी लखनऊ अपने घर पहुंचे थे | परिवार के साथ रात में सोए सुबह नहीं उठे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई उनकी मौत मौके पर सीओ कैंट, ऐसो पीजीआई भी मौजूद एसएसपी ने लिया पूरे मामले का संज्ञान परिवार का रो रो कर बुरा हाल. |