Lucknow update…
*लखनऊ के हवाई अड्डा,बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों एवं टेंपो स्टैंडों पर विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया*
लखनऊ नगर मे बढ़ते कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन एवं टेंपो स्टैंड जहां से अत्यधिक नागरिकों का दूसरे शहरों से आवागमन होता है, पर संक्रमण की अत्यधिक संभावना बनी रहती है, के दृष्टिगत आज दिनांक 26 अप्रैल 2021 को नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले समस्त बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन एवं टेंपो स्टैंड पर विशेष सैनिटाइजेशन अभियान संचालित किया गया। इस हेतु प्रातः 9ः30 बजे केंद्रीय कार्यशाला आरआर विभाग गोमती नगर के पास से विभिन्न 10 रूट पर सैनिटाइजेशन हेतु टैंकरों को रवाना किया गया। बस स्टेशनों में मुख्य रूप से चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग एवं कमता स्थित बस स्टेशन, रेलवे स्टेशनों में चारबाग, मानक नगर, आलमनगर, सिटी स्टेशन, गोमती नगर, ऐशबाग, बादशाह नगर, उतरेठिया, डालीगंज, एवं मल्हौर तथा टेंपो स्टैंड – चारबाग, अवध चैराहा, तेलीबाग, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, मडियांव, राजाजीपुरम, चरक चैराहा, कपूरथला, निशातगंज, महानगर, बालागंज, बुद्धेश्वर, अमीनाबाद, चिनहट एवं मटियारी को टैंकरो एवं एन्टी स्माॅग गन के माध्यम से सैनीटाइज किया गया। आयुक्त, लखनऊ मंडल द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन एवं आस-पास के क्षेत्र में चलाये गये विषेष सैनीटाइजेषन अभियान का निरीक्षण भी किया गया। एयरपोर्ट पर सैनीटाइजेशन हेतु एन्टी स्माॅग गन को रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त डा0 अर्चना द्विवेदी, पर्यावरण अभियन्ता, जोनल अधिकारी-1 एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। अभियान के दौरान कुल 300 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट का उपयोग भी किया गया।



More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-