April 15, 2026

लक्सा थाना अंतर्गत मजदा पार्किंग के पास दक्षिण भारतीय सेवानिवृत्त टीचर से डेढ़ लाख का मोबाइल छीनकर बदमाश भागे-

Spread the love

*लक्सा थाना अंतर्गत मजदा पार्किंग के पास दक्षिण भारतीय सेवानिवृत्त टीचर से डेढ़ लाख का मोबाइल छीनकर बदमाश भागे*

मिली जानकारी अनुसार6 सदस्यीय दल हैदराबाद से काशी विश्वनाथ मंदिर व अन्य पौराणिक स्थानों पर दर्शन हेतु शनिवार को आया था राम कुंड स्थित एक लाज में रुकने के बाद आज सुबह विश्वनाथ जी अन्नपूर्णा जी दर्शन करने के बाद मजदा पार्किंग के पास ऑटो पकड़ने के लिए जैसे ही खड़े थे 6 सदस्यीय दल में शामिल सूर्य प्रकाश 65 वर्षीय रिटायर शिक्षक के जेब से एक बदमाश डेढ़ लाख का एप्पल का मोबाइल छीनकर एक टोटो वाहन में बैठकर निकल गया हड़बड़ाहट में भीड़ होने के कारण सूर्यप्रकाश समझ नहीं पाए तब तक कई टोटो का झुंड वहां पर आ चुका था और किस तरफ बदमाश निकल भागे यह समझ नहीं पाए मोबाइल जाने के बाद इन्होंने लक्सा थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है इसकी जांच लक्सा पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।