August 2, 2026

रोहिणी कोर्ट रूम में आज हुई फायरिंग की घटना पर चीफ जस्टिस एन वी रमना ने चिंता जाहिर की- अजय मिश्रा

Spread the love

रोहिणी कोर्ट रूम में आज हुई फायरिंग की घटना पर चीफ जस्टिस एन वी रमना ने चिंता जाहिर की।

उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से बात कर उन्हें सलाह दी कि वो वकील संगठनोंऔर पुलिस से बात कर ये सुनिश्चित करे कि कोर्ट की कार्यवाही बाधित न हो।देश भर के कोर्ट परिसर और न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में पहले से पेंडिग है।

रोहिणी कोर्ट में आज हुई घटना के बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट में जल्द ( अगले हफ्ते) सुनवाई के लिए लग सकता है।