*रोहनिया सेवापुरी में हुई त्रिकोणीय लड़ाई कही मोदी के विकास तो कही बेरोजगारी दूर करने के मुद्दे पर हो रही मतदान*
वाराणसी -वाराणसी में सातंवे चरण का विधानसभा चुनाव सोमवार को भारी उत्साह के साथ जहाँ शुरू हुआ तो उसी क्रम में रोहनिया सेवापुरी विधानसभा में त्रिकोणीय लड़ाई जारी रही।सेवापुरी विधानसभा के मतदाताओं की मानो तो कोई मोदी योगी के द्वारा हुए विकास कार्य को देखकर प्रत्याशी को वोट कर रहा है तो कोई सपा सरकार बनने पर बेरोजगारी दूर करने के उम्मीद पर मतदान कर रहा है वही रोहनिया विधानसभा में बाहरी बनाम घर के प्रत्याशी में जंग छिड़ी हुई है।मतदाता अपने विधायक को पास पाने के लिए मतदान कर रहे है तो कुछ विकास की उपलब्धि पर मतदान करते नजर आए।सोमवार सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान के क्रम में बारह बजे तक मतदाता छिट-पुट आते जाते नजर आए वही दोपहर बाद सेवापुरी विधानसभा के आदर्श पिंक मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय कचनार बूथ संख्या 398,399,400 पर भारी संख्या में मतदाता कतार बद्ध होकर मतदान करते नजर आए यही हाल रोहनिया विधानसभा के वन्देपुर व करसड़ा प्राथमिक विद्यालय पर भी रही जहाँ मतदाता लम्बी लाइन लगाकर मतदान कर रहे थे।सुरक्षा ब्यवस्था के मद्देनजर बीएसएफ,यूपी पुलिस के साथ चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में गुजरात पुलिस भी बूथ पर मुस्तैद रही।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ