October 28, 2026

*रोहनियां पुलिस द्वारा 03 पशु तस्कर गिरफ्तार*

Spread the love

*ट्क के अन्दर से 12 राशि भैंस बरामद*
रोहनियां वाराणसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेंकिग अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में व श्री परशुराम त्रिपाठी थाना प्रभारी रोहनियाँ के कुशल नेतृत्व में दिनांक 18/04/2019 उ0नि0 श्री अभिषेक कुमार राय, मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान मोहन सराय मातलदेई मोड़ एनएच-2 के पास से 12 टायरा ट्रक को रोककर चेक किया गया तो ट्रक संख्याः यू0पी0-70 सी0टी0-7473 में 12 राशि भैंस को निर्दयता पूर्वक बाँध कर वध के लिए ले रहे बरामद हुआ तथा ट्रक में बैठे 03 पशु तस्करों को समय करीब 21.10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना रोहनियां पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0245/2019 धारा 307 भादवि व 11 पशु क्रुरता अधि0 मुकदमा पंजीकृत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।