फतेहपुर ब्रेकिंग न्यूज़
रोड हादसे में एक व्यक्ति की मौत दो लोग घायल
फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के भीमपुर चौराहे के पास एक रोड हादसा हुआ जिसमे एक की मौके पर मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जानकारी के अनुसार शिवबली पुत्र रामगोपाल उम्र 45 वर्ष निवासी खंतवा थाना खखरेरू भीमपुर से आटा की बोरी लेकर घर के लिए जा रहा था तभी पीछे से आ रहे एक लोडर ने जोरदार टक्कर मारी जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई और लोडर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया जिसमें ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्तियों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा वही मृतक शिवबली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया शिव बली की मृत्यु हो जाने पर पूरा गांव गमगीन हो गया है परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-