June 11, 2026

रेस्टोरेन्ट में घुसकर मारपीट करने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर दिनांक 07.11.2022*

 

*रेस्टोरेन्ट में घुसकर मारपीट करने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* द्वारा जनपद में अपराधो एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विजय कुमार गौड़ चौकी प्रभारी नौकायान थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर द्वारा हमराहीयान के सहयोग से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 606/2022 धारा 147,323,504,506,427,455 भादवि से संबंधित वाँछित अभियुक्त विनोद कुमार मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा निवासी ग्राम मानबेला टोला पतर कुंईया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर अभियुक्त से पूछताछ कर घटना मे संलिप्तता की जानकारी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त को वास्ते रिमाण्ड न्यायालय भेजा जा रहा है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

विनोद कुमार मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा निवासी ग्राम मानबेला टोला पतर कुंईया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*

मु0अ0सं0 606/2022 धारा 147,323,504,506,427,455 भादवि0

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर ।

2. उ0नि0 श्री विजय कुमार गौड़, चौकी प्रभारी नौकायान, थाना रामगढताल, जनपद गोरखपुर ।

3. हे0का0 ऋषिमुनि चौधरी, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर ।

4. का0 प्रदीप चौधरी, थाना रामगढताल, जनपद गोरखपुर