विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि संस्कारों के बल पर ही ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है. संविधान और कानून के बल पर इन घटनाओं को कभी नहीं रोका जा सकता ।
बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने उन्नाव रेप की घटना पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. मीडिया से बातचीत में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं दावे से कह सकता हूं कि अगर भगवान राम भी आ जाएं तो इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं लग सकता,उन्होंने कहा कि यह समाज का स्वाभाविक प्रदूषण है और इससे कोई भी बचने वाला नहीं ,ऐसे हालात में सभी लोग एक-दूसरे को अपने धर्म भाई-बहन समझकर इसका मुकाबला करें।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि संस्कारों के बल पर ही ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है. संविधान और कानून के बूते इन घटनाओं को कभी नहीं रोका जा सकता. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘खतरनाक अपराधी तो एनकाउंटर में मारे जाते हैं, लेकिन बलात्कारियों के साथ ऐसा नहीं होता, वे सिर्फ जेल जाते हैं. यह हम सबका कर्तव्य है कि हम बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि 15 वर्ष तक के बच्चों और बच्चियों की विशेष निगरानी होनी चाहिए. अपने बच्चों का संरक्षण करना अभिभावकों का धर्म होता है, लेकिन वह अपने धर्म का पालन नहीं कर रहे. वे जवान लड़कों और लड़कियों को स्वच्छंद रूप से व्यवहार करने और विचरण के लिए छोड़ रहे हैं. यही रेप जैसी सामाजिक विकृति का प्रमुख कारण है.
गौर करने की बात है कि यह कोई पहला मौका नहीं है कि बीजेपी विधायक ने कोई विवादित बयान दिया हो. पहले भी वो कई बार बयान देकर सुखिर्यों बिटोर चुके हैं. इससे पहले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा था समाज में आई रेप जैसी विकृति के लिए माता-पिता जिम्मेदार हैं, क्योंकि वह अपने बच्चे और बच्चियों का संरक्षण नहीं करते.





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-