October 11, 2026

रिहायशी मड़हे में लगी आग सात मवेशी झुलसे चार की मौत-

Spread the love

*रिहायशी मड़हे में लगी आग सात मवेशी झुलसे चार की मौत*

 

थानागद्दी जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के गुलरा गांव में अज्ञात कारणों से रिहायशी मड़हे में लगी आग के चलते चार बकरियां झुलसकर मर गयी।वही एक भैंस एक गाय और एक बछिया बुरी तरह से झुलसकर मरणासन्न है।बगल का दूसरा मड़हा भी आग की चपेट में आ गया जिससे उसमें रखा गेंहू चावल सरसो भूसा और घर गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया।पीड़ित का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। विवरण के अनुसार गुलरा निवासी सेवा राजभर के मवेशी बांधे जाने वाले मड़हे में आज रविवार को अपराह्न चार बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गयी।मड़हे में 7 मवेशी खूंटे में बंधे थे।