पटनाः खबर पटना से है यहां एक रिटायर्ड डीआईजी की बेटी ने 14वीं मंजील से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बड़ी बात ये है कि लड़की की सोमवार को किशनगंज के डीएम से शादी होने वाली थी। तिलक की रस्म हो चुकी थी। लड़की का नाम डॉक्टर स्निग्धा बताया जा रहा है।
रिटायर्ड डीआइजी का नाम सुधांशु कुमार बताया जा रहा है। वे कोतवाली थाने के अंतर्गत उदय गिरी अपार्टमेंट में रहते हैं। घटना रविवार की सुबह की है। बताया जा रहा है कि लड़की आज सुबह ही ड्राइवर के साथ अपार्टमेंट में आई थी। घटना की सूचना पर डीएम और एसएसपी पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि स्निग्धा का उसके कॉलेज में ही किसी डाक्टर के साथ उसका कई साल से प्रेम संबंध चल रहा था। उसने घर वालों से अपनी पसंद भी बताई थी, पर परिवार राजी नहीं हुआ। स्निग्धा की शादी किशनगंज के डीएम से तय कर दी। शनिवार को स्निग्धा की सगाई भी हो चुकी थी। समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के कई जिलों एसपी और डीएम होटल मौर्या में रुके थे।
एक दिन पहले शादी से पहले आत्महत्या की बात पर आशंका है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि घटना में कई एंगल से अनुसंधान किया जा रहा है। छत से एक मोबाइल बरामद भी किया गया है। घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol