बड़ागाँव/ वाराणसी
*बड़ागाँव क्षेत्र के बिराव गाँव निवासी रिटायर्ड शिक्षक देवेंद्र सिंह “दद्दा” की साँड़ के हमले से हुई मौत*
*”दद्दा” कवि के रूप में कई समारोह में कर चुके है कुशल संचालन*
*शिक्षा जगत और कविता प्रेमियों में हुई शोक की लहर*
*आवारा पशु के चलते क्षेत्र में जीवन जीना और खेती करना जोखिमभरा हुआ साबित*
स्थानीय थानाक्षेत्र के विरावकोट गांव निवासी बसनी के इंटर कालेज से रिटायर्ड शिक्षक देवेंद्र सिंह(82) की मौत हो गई।उपरोक्त गांव निवासी देवेंद्र सिंह अपने गांव में ही अपनी फसल देखने गए थे की इसी बीच साढ़ के हमले से वे गंभीर रूप से घायल हो गए चीखपुकार सुन कर ग्रामीणों ने किसी तरह साढ़ को भगा कर उनको नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-