*बिहार से MVD INDIA NEWS के लिए मो0 नदीम अख्तर की रिपोर्ट*
*रिजवान अहमद आजमनगर स्वच्छताग्राही प्रतिष्ठान संघ के लिए पुन: प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत*
आजमनगर प्रखंड के स्वच्छग्राहियों ने आजमनगर आदर्श म0 वि0 के परिसर में मो0 नाहिद आलम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से रिजवान अहमद को आजमनगर स्वच्छताग्राही प्रतिष्ठान संघ का पुन: प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। जबकि राजश्री पाण्डे- उपाध्यक्ष, मो0 हसनूर- सचिव, मो0 नाहिद आलम- प्रवक्ता, मो0 रेहान फजल- संयोजक, मो0 जाहिद आलम- कोषाध्यक्ष एवं मो0 सोहेब अंसारी को मिडिया प्रभारी पद के लिए मनोनीत किया।
पुनर्गठित संघ के प्रखंड अध्यक्ष रिजवान अहमद के द्वारा लगातार ढाई वर्षों के कार्यों की काफी सराहना करते हुए संघ के सभी प्रतिनिधियों ने सामुहिक रूप से बताया कि हम लोग विगत तीन वर्षों से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान में कार्य करते आ रहे हैं साथ साथ प्रखंड एवं जिला द्वारा विभाग से जो भी आदेश मिलता है उसका पुर्ण रूप से अनुपालन करते आ रहे हैं जिसके कारण इस अभियान को सफलता मिली है परन्तु अब तक हमें सरकारी कर्मी की दर्जा न मिलना बड़ी दुर्भाग्य की बात है जिसके कारण हम सब भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं। क्षेत्र भ्रमण के लिए हमारे पास वाहन का ईंधन खर्च के लिए राशी का अभाव हो गया है। इसलिए राज्य एवं केन्द्र सरकार से हमारी मांगे है कि हमें नियमित मानदेय के साथ साथ सरकारी कर्मी का पुर्ण दर्जा दी जाय। इस अभियान में हमें सम्मान के साथ साथ क्षेत्र भ्रमण के लिए यात्री भत्ता की सुविधा प्रदान की जाय। हटाये गये स्वच्छाग्रहियों को अनुभव के आधार पर कार्य में पुन: बहाल किया जाय। इस के अलावा इस अभियान में आगे जितने भी कार्य है उसे हम सभी के द्वारा लिया जाय।
सभा के अंत में रिजवान अहमद ने बताया कि हमारा संघ स्वच्छताग्राही प्रतिष्ठान पंजीकृत सं0 S 000177, वर्ष 2019-2020 है। इसलिए हम सब कटिहार जिलाध्यक्ष मो0 नजमूल होदा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नवल किशोर कुमार के दिशा निर्देश पर सभी स्वच्छाग्रहियों की हितों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।




More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-