May 31, 2026

राहुल के हेलीकॉप्टर को बंगाल में उतरने की नहीं मिली अनुमति

Spread the love

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को पश्चिम बंगाल सरकार की ओऱ से 14 अप्रैल को सिलीगुड़ी में उतरने की परमिशन नहीं दी गई है। वह सिलीगुड़ी में 14 अप्रैल को एक रैली को संबोधित करने वाले थे।

इससे पहले जनवरी में, झारग्राम के जिला मजिस्ट्रेट ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भाजपा प्रमुख अमित शाह के हेलीकॉप्टर को कार्यक्रम स्थल के पास उतरने की परमिशन देने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद अमित शाह को अपनी यह रैली रद्द करनी पड़ी थी।

टीवी रिपोर्ट्स में पार्टी के हवाले से कहा जा रहा है कि राज्य पुलिस ने कांग्रेस को मंजूरी देने से मना कर दिया। पुलिस ने इसके पीछे कोई खास वजह भी नहीं बताई। कांग्रेस की ओर से 14 अप्रैल की रैली के संबंध में हेलीकॉप्टर उतारने की परमिशन मांगी गई थी। जिसका सरकार की ओऱ से कोई जवाब नहीं आया।