वाराणसी/दिनांक 11 अगस्त, 2022 (सू0वि0)
*राष्ट्रीय लोक अदालत 13 अगस्त को दीवानी न्यायालय परिसर में होगा*
*विभिन्न मामलों के वादों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर कराया जाएगा*
वाराणसी। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी०डि०) एफ०टी०सी०जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी सम्बन्धित मामले बैक ऋण सम्बन्धित मामले वैवाहिक एवं पारिवारिक झगड़े, राजस्व सम्बन्धित मामले दाखिल खारिज भूमि के पट्टे, वन भूमि सम्बन्धित मामले बेगार श्रम सम्बन्धित मामले, भूमि अर्जन से सम्बन्धित मामले फौजदारी से सम्बन्धित मामले, ट्रैफिक ई-चालान, मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया जायेगा।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ