July 12, 2026

राष्ट्रीय पुरुष आयोग बनाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल-

Spread the love

राष्ट्रीय पुरुष आयोग बनाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

वकील महेश कुमार तिवारी ने याचिका दाखिल की.

याचिका में घरेलू हिंसा के शिकार विवाहित पुरुषों द्वारा आत्महत्या से निपटने के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग की गई है.

याचिका में भारत में आकस्मिक मौतों पर 2021 में प्रकाशित NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है देश भर में 1,64,033 लोगों ने आत्महत्या की इनमें से 81,063 विवाहित पुरुष और 28,680 विवाहित महिलाओं ने आत्महत्या की थी.