October 22, 2026

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को जायज ठहराया- अजय मिश्रा

Spread the love

नई दिल्ली

 

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को जायज ठहराया है।आयोग ने कहा है कि भारत जैसे देश में जहाँ हिंदू ‘सशक्त’ है,वहां संविधान के आर्टिकल46 के तहत अल्पसंख्यकों को ‘कमजोर वर्ग’ माना जाना चाहिए,NCM ने कहा है कि अगर सरकार देश में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए विशेष योजनाएं नहीं लाती है,तो ऐसी सूरत में बहुसंख्यक समुदाय द्वारा उन्हें दबाया जा सकता है आयोग का ये जवाब उस याचिका पर आया है जिसमें अल्पसंख्यकों के लिए विशेष योजनाओं और आयोग के गठन पर आपत्ति जताई गई थी,इससे पहले केंद्र सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कल्याणकारी योजनाओं का ये कहते हए बचाव किया था कि इन योजनाओं के पीछे उद्देश्य हर वर्ग का संतुलित विकास है और ये बहुसंख्यकों के अधिकारों का हनन नहीं करता।