June 24, 2026

रायबरेली पुलिस के साथ जिले के व्यापारियों की बैठक रायबरेली पुलिस लाइन के संगोष्ठी भवन में संपन्न हुई- अंकित तिवारी

Spread the love

रायबरेली पुलिस के साथ जिले के व्यापारियों की बैठक रायबरेली पुलिस लाइन के संगोष्ठी भवन में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री विश्वजीत श्रीवास्तव जी ने की। उनका साथ देने के लिए रायबरेली सीओ सिटी श्री महिपाल पाठक जी भी उपस्थित रहे। व्यापारियों की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बसंत सिंह बग्गा जी, लालगंज व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्री विवेक शर्मा जी, लालगंज जिला संगठन के अध्यक्ष श्री रोहित सोनी जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृत्युंजय बाजपेई जी, महारानी गंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह जी, गुरबक्श गंज व्यापार मंडल अध्यक्ष लाला गुप्ता जी के साथ पूरे जिले के व्यापार मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे।माननीय अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि व्यापारियों के साथ पुलिस का व्यवहार सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक होगा। जो भी पुलिस अधिकारी व्यापारियों के साथ सहयोग नहीं करेगा उसके ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी। सभी व्यापारियों ने शस्त्र लाइसेंस की मांग उठाई जिसका उन्होंने उचित स्तर पर निर्णय लेने की बात कही।इस सौहार्द पूर्ण बैठक के लिए माननीय उपर पुलिस अधीक्षक जी को व्यापारियों ने आभार व्यक्त किया।

*रायबरेली से अंकित तिवारी की खबर*