*राफेल सौदे काे ले पीएम मोदी पर हमलावर हुएतेज प्रताप, ट्वीट में कह दी ये बड़ी बात*
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यदाव अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनका ताजा बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ है। तेज प्रताप ने राफेल मामले में कागजात की चोरी को ले पीएम मोदी पर तंज करते हुए कहा है कि अब तो पूरे देश में शोर है, चौकीदार ही चोर है
विदित हो कि राफेल मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इससे संबंधित दस्तावेज चोरी हो जाने की जानकारी दी है। फ्रांस के युद्धक विमान राफेल की खरीद को चुनौती देने वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसंबर, 2018 को खारिज कर दिया था। बाद में कोर्टके आदेश को चुनौती देते हुए पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गईं हैं। इसी पर सुनवाई के दौरान बुधवार को अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने बताया कि इस खरीद के कागजात रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चोरी के इस मामले में अभी तक एफआइआर दर्ज नहीं हुई है।
तेज प्रताप यादव ने इसी चोरी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, ”वाह मोदीजी वाह! जब चोरी पकड़े जाने का डर लगा, पूरे दस्तावेज ही चोरी करवा दिए। पहले राफेल में चोरी, अब दस्तावेज की चोरी। अब तो पूरे देश मे शोर है, चौकीदार ही चोर है।”

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक