।। लखनऊ-।।
CM योगी करेंगे औचक निरीक्षण।
किसी भी जनपद का कर सकते हैं औचक निरीक्षण।
साफ़ सफ़ाई और क़ानून व्यवस्था की जानकारी के सम्बंध में कर सकते हैं औचक निरीक्षण।
सड़क मार्ग से करेंगे औचक निरीक्षण।
।। लखनऊ।।
– 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाएंगे बरेली।
बरेली में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे सीएम।,किसानों से संवाद करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ।,सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तैयारियां शुरू।,कल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोंडा में किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित।, दोपहर 2 बजे गौरव सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में किसानों को करेंगे संबोधित। ,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या वाराणसी के किसान सम्मेलन में लेंगे हिस्सा।
दोपहर 1 बजे इंडियन पब्लिक स्कूल में किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित। ,कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा अमेठी, डॉ महेंद्र सिंह मुरादाबाद व राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी प्रतापगढ़ में किसान सम्मेलन में पहुँचेंगे।
।।लखनऊ।।
लोहिया अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई, एक बार फिर डॉक्टर की पिटाई की गई, तीमारदारों ने डॉक्टर मुकुल की पिटाई की, डॉक्टर की पिटाई से डॉक्टरों में भारी रोष , डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा को बंद किया, तीमारदारों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े डॉक्टर .
कमिशनरेट पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण में थाना विभूतिखण्ड में मु0अ0सं0 559/20 धारा 323,332,352,504 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बाल यौन शोषण का मामला: 21 दिसंबर तक आरोपी JE को जेल में रहना होगा; CBI ने 14 दिन की रिमांड के लिए दाखिल की अर्जी, 17 दिसंबर को होगी सुनवाई।
ईको गार्डन में मौजूद हैं बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शन के दौरान सपा के जिला मुख्यालय से गिरफ्तार किए गए थे सपा कार्यकर्ता।
यूपी में किसानों को मनाएगी बीजेपी ,किसान सम्मेलन कर मनाएगी बीजेपी-इस रणनीति से बताएगी कृषि कानून की बारीकियां ,यूपी बीजेपी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री सहित केंद्र सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे ,उपमुख्यमंत्री और कई के मंत्री भी इन किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे ,बीजेपी किसान सम्मेलन पूरे प्रदेश में 18 दिसंबर तक चलेगा–15 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोंडा में रहेंगे ,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बनारस में–जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह मुरादाबाद–मंत्री मुकुट बिहारी अमेठी में–नीलकंठ तिवारी प्रतापगढ़ में किसान सम्मेलन करेंगे।
लखनऊ, 14 दिसंबर 2020 को कुल 260 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया।
जनपद लखनऊ में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों द्वारा 7407 लोगो के सैम्पल लिये गये है।
इंदिरा नगर 10, आलमबाग 13, अलीगंज 12, गोमती नगर 16 ठाकुरगंज 12,,रायबरेली रोड 10, चौक 14, तालकटोरा 11 स्थानों पर पाजिटिव रोगी पाये गये।
।।: मेरठ।।
सपा जिलाध्यक्ष, नेताओं के खिलाफ केस दर्ज, राजपाल सिंह,अतुल प्रधान,सम्राट मलिक पर केस, मेरठ कॉलेज के प्राचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा, कॉलेज में घुसकर छात्रों को भड़काने का आरोप, कोविड प्रोटोकॉल तोड़ा, कॉलेज में अशांति फैलाई, आज के प्रदर्शन के लिए छात्रों को उकसाया था,सिविल लाइन में युद्धवीर सिंह ने केस दर्ज कराया.
।। गाजियाबाद ।।
NH9 यूपी दिल्ली बॉर्डर पर मीडिया से बदतमीजी करने के चलते किसान नेताओं ने युवक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल।
।।लखनऊ।।
गोमती रिवर फ़्रंट से युवक ने नदी में लगाई छलांग
पुल पर गाड़ी खड़ी कर युवक ने नदी में लगाई छलांग
मौक़े पर ही युवक की मौत
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को निकाला बाहर
मृतक की शिनाखत अमित कुमार 36 निवासी आशियाना के रुप में हुई
मौक़े पर पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी
पुलिस द्वारा मृतक के घर को दी गई सूचना
गोमतीनगर थाना क्षेत्र का मामला।।
।।पीलीभीत।।
पत्रकार से कोतवाल सुनील शर्मा की गुंडई का मामला,
अधिकारियों ने कोतवाल को बचाकर क्लीन चिट दी
पत्रकार का मोबाइल छीनकर सरेआम की थी मारपीट
अफसरों की मेहरबानी से कोतवाल को दिया अभयदान
थाना बिलसंडा इलाके में प्रदर्शन में मौजूद कोतवाल सुनील शर्मा को अफसरों ने बचाया.
।। इटावा।।
चर्चित खनन माफिया *विमल भदौरिया*, की खोली गई हिस्ट्रीशीट…
इटावा पुलिस द्वारा खोली गई हिस्ट्रीशीट…
विमल भदौरिया द्वारा न्यूज 24 के पत्रकार को थप्पड़ मार के किया गया था अपमानित…
पत्रकार की गलती- कवरेज के दौरान इन महानुभाव से नही लिया था इजाज़त…
।।*फ़िरोज़ाबाद*।।
*मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, फर्जी आईडी से कार्यकर्ताओं से मांगे जा रहे पैसे, जिला मीडिया प्रमुख ने एसएसपी से की शिकायत.*
।। लखनऊ।।
*सपाइयों का प्रर्दशन रात में भी जारी।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का ईको गार्डन पर रात 10:15 तक प्रर्दशन जारी है। भारी पुलिसबल ने दोनों तरफ के रास्ते को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है वही सपाई जोरदार नारेबाजी कर ईको गार्डन के सामने सड़क पर बैठे है।भारी संख्या मे पुलिस व पीएसी के जवान व कई थानों की पुलिस व पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद है।*
*ईको गार्डेन ओर सपा का प्रदर्शन सुबह गिरफ्तार नेताओ को रिहा नही किये जाने के विरोध में।*
लखनऊ राजधानी के 50 प्राथमिक विद्यालयों में लगेंगे स्मार्ट टीवी , निजी बैंक की ओर से लगाए जा रहे है स्मार्ट टीवी
बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी प्राथमिक विद्यालय नरही में करेंगे शुभारंभ आज सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-