आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह उनकी सरकार की शक्तियों को हड़प रहा है और उसे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोक रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने मीडिया को कथित तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री के पास समीक्षा बैठक करने का अधिकार नहीं है क्योंकि अभी आदर्श आचार संहिता प्रचलन में है।
नायडू ने आरोप लगाया कि सीईओ ने अपर महानिदेशक (आसूचना) को भी निर्देश दिया कि वह मुख्यमंत्री को रिपोर्ट न करें। नायडू ने अपने पत्र में आरोप लगाते हुये कहा, ”आदर्श आचार संहिता में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है। मैं कर्तव्यों से बंधा हूं और समीक्षा बैठक करने के शक्ति से युक्त हूं। सीईओ गलत सूचना फैला रहे हैं और अपने अधिकार क्षेत्र से आगे जा रहे हैं।”
चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव आयोग पर सरकार की शक्तियों को हड़पने का आरोप लगाते हुये कहा, ”चुनाव आयोग को ऐसा कोई प्राधिकार नहीं मिला है जिससे वह निर्वाचित सरकार को उसके कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोक सके।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र की बीजेपी नीत सरकार और इसी पार्टी की दूसरी राज्य सरकारों और उनकी सहयोगियों की मदद कर रहा है।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक