May 6, 2026

राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष  ने सभी जिलाधिकारियों को प्रदेश की कोरोना वायरस कोविड-19 की संदिग्ध एंव संक्रमितध्असंक्रमित गर्भवती महिलाओ को चिकित्सालयों में भर्ती कराये जाने को कहा- शरद पांडेय

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग  उत्तर प्रदेश

 

राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष  ने सभी जिलाधिकारियों को प्रदेश की कोरोना वायरस कोविड-19 की संदिग्ध एंव संक्रमितध्असंक्रमित गर्भवती महिलाओ को चिकित्सालयों में भर्ती कराये जाने  को कहा

महिलाओं एवं उनके नवजात शिशुओ को समस्त आवश्यक उपचार व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जाय

ग्रामीण स्तर पर कोविड-19 की  संदिग्ध एंव संक्रमित/असंक्रमित गर्भवती महिलाओ एवं उनके नवजात शिशुओ की सुरक्षा हेतु  आशा बहुओं व आंगनबाड़ी का            सहयोग लिया जाय

लखनऊ: 13 मई, 2021

राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष विमला बाथम ने सभी जिलाधिकारियों को प्रदेश की कोरोना वायरस कोविड-19 की संदिग्ध एंव संक्रमित/असंक्रमित गर्भवती महिलाओ को आवश्यकतानुसार समय से चिकित्सालयों में भर्ती कराये जाने व उन महिलाओं एवं उनके नवजात शिशुओ को समस्त आवश्यक उपचार व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किए जाने को कहा है। इसके साथ साथ  ग्रामीण स्तर पर कोविड-19 की  संदिग्ध एंव संक्रमित/असंक्रमित गर्भवती महिलाओ एवं उनके नवजात शिशुओ की सुरक्षा हेतु इस कार्य में आशा बहुओं व आंगनबाड़ी का सहयोग लेने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कृत कार्यवाही से  अवगत कराने को कहा गया है।

राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष ने  जिलाधिकारियों को पत्र के माध्यम से बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 की संदिग्ध एंव संक्रमित/असंक्रमित गर्भवती महिलाओ एवं नवजात शिशुओ को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं उनको समय से चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश जारी किये गये है। उन्होंने शासनादेशों में दिये गये निर्देशो का कड़ाई से पालन कराये जाने को कहा है।