October 1, 2026

राज्य की पंचायतों की बैठक अब 1 फरवरी को होगी- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश*

राज्य की पंचायतों की बैठक अब 1 फरवरी को होगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में वीरवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इस दिन पंचायतों में नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ भी ग्रहण कराई जाएगी। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव ने वीरवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवकाश के कारण अब 27 जनवरी को पंचायतों की बैठकें नहीं होंगी। पंचायतों की बैठकें अब 1 फरवरी को बुलाई गई हैं।