July 17, 2026

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल नेे नादरगंज कान्हा उपवन पशुशाला में नन्दीशाला, रोहिणीशाला, कान्हा बालशखा क्षेत्र, नन्दिनीशाला, श्री कृष्ण गौशाला आदि का निरीक्षण किया तथा गाय को गुड़ खिलाया- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज लखनऊ के नादरगंज कान्हा उपवन पशुशाला में नन्दीशाला, रोहिणीशाला, कान्हा बालशखा क्षेत्र, नन्दिनीशाला, श्री कृष्ण गौशाला आदि का निरीक्षण किया तथा गाय को गुड़ खिलाया।राज्यपाल जी ने गौमय उत्पाद कार्यशाला, सिद्धार्थ पशु पक्षी चिकित्सा केन्द्र एवं चिकित्सालय में निर्मित ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया तथा बीमार एवं घायल पशुओं के उपचार के निर्देश दिये। इसके साथ ही वहां पर स्थापित गोबर गैस संयंत्र का भी निरीक्षण किया।राज्यपाल जी ने गौमय उत्पाद कार्यशाला में गोबर और गोमूत्र से निर्मित धूपबत्ती, अगरबत्ती, दिया, गमले, गाय के गोबर से निर्मित लट्ठे, फिनायल आदि उत्पादों का निरीक्षण कर सराहना की और उत्पाद प्रक्रिया जानकारी प्राप्त की। इस अवसर राज्यपाल जी ने कान्हा उपवन में आम का पौधा भी रोपित किया।