November 8, 2026

राज्यपाल ने लालजी टण्डन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी – अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ: 21 जुलाई, 2020
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टण्डन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व0 लालजी टण्डन शालीन, मृदुभाषी एवं जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की लखनऊ सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने तथा लखनऊ में उन्होंने अनेक विकास कार्यों को कराया। उन्हें राजनीति का लम्बा अनुभव था। राज्यपाल ने कहा कि श्री टण्डन के निधन से राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।
राज्यपाल ने आज उनके त्रिलोकनाथ रोड, हजरतगंज स्थित आवास पर पहुंचकर स्वर्गीय लालजी टण्डन के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

ओ0पी0राय/राजभवन (208/112)
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने में मध्य प्रदेश के राज्यपाल एव वरिष्ठ नेता श्री लाल जी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है . उन्होंने अपने शोक संदेश में ईश्वर से श्री लाल जी टंडन की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की|