November 7, 2026

राजेश्वरी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने कलमो से बनाई तिरंगा- सर्वेश कुमार यादव

Spread the love

*राजेश्वरी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने कलमो से बनाई तिरंगा*

वाराणसी /हरहुआ- छात्राओं ने नए तरीके से लोगों को तिरंगे बनाकर लोगों को दिया संदेश शिक्षा का प्रभाव राजेश्वरी महिला महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा अमृत महोत्सव के अन्तर्गत राष्टीय ध्वज तिरंगे पर आधारित हस्तनिर्मित बैनर व पोस्टर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने सुन्दर और आकर्षक पोस्टर बैनर बनाकर देश के प्रति अपने गहन प्रेम का रंगों के माध्यम से प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक साहित्यकार डॉ राघवेन्द्र नारायण सिंह ने छात्राओं की कला की सराहना करते हुए उनकी उत्कृष्ट सोच को अनुकरणीय बतलाया। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को अपनी शुभ कामनाएँ दीं। महाविद्यालय के उपनिदेशक अंशुमान सिंह ने समस्त शिक्षकों और छात्राओं को इस प्रयास के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिए।