*राजातालाब एसडीओ ने जांच अभियान के दौरान बकायेदारों का काटा कनेक्शन*
बिजली चोरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
रोहनिया-बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार को विजिलेंस टीम के साथ एसडीओ राजातालाब मंगला प्रसाद श्रीवास्तव तथा अवर अभियंता शिवजीत यादव ने बहोरनपुर तथा कोईलीपुल गांव में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। जिसके दौरान विधि विरुद्ध पाए गए 8 लोगों के खिलाफ 135 धारा के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज कराया गया। तथा 5 विद्युत उपभोक्ताओं का एक एम बी से दो एम बी में विद्युत कनेक्शन परिवर्तन किया गया। 10 उपभोक्ताओं के विद्युत भार में वृद्धि की गई। तथा 3 बकायेदारों का कनेक्शन काटे जाने के बाद बिना बकाया जमा किए उपभोक्ताओं द्वारा पुनः कनेक्शन जोड़ लेने पर 138 बी के तहत एफ आई आर दर्ज कराया गया। इस दौरान बकायेदारों से डेढ़ लाख की राजस्व वसूली भी की गयी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-