September 8, 2026

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार की अपराह्न करीब साढ़े चार बजे माँ विन्ध्यवासिनी के चरणों मे मत्था टेका-सुमित द्विवेदी

Spread the love

कॉरिडोर के लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद – कलराज मिश्र ।

विन्ध्याचल , मीरजापुर । राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार की अपराह्न करीब साढ़े चार बजे अपनी पत्नी सत्यवती मिश्रा व पुत्र अमित मिश्र के साथ माँ विन्ध्यवासिनी के चरणों मे मत्था टेका । दर्शनोपरांत पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं विगत कई वर्षों से दोनों नवरात्रों में माँ के दरबार मे हाजिरी लगाता चला आ रहा हूँ । पिछले एक वर्ष से कोरोना के चलते नही आ सका था । माँ की असीम कृपा है जो उन्होंने आज अपने दरबार मे बुला लिया । विन्ध्य कॉरिडोर योजना के अन्तर्गत जो कार्य यहाँ चल रहा है । उसे देखकर अत्यंत आनन्द की अनुभूति हो रही है । यहाँ विशेष अवसरों पर भीड़ के कारण दर्शनार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था । इस योजना से दर्शनार्थियों के साथ साथ स्थानीयों का भी चतुर्दिक विकास होगा । इस योजना के लिए मैं योगी आदित्यनाथ को साधुवाद ज्ञापित करता हूँ । इस अवसर पर मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा , जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार , पुलिसअधीक्षक अजय कुमार सिंह , नगरविधायक रत्नाकर मिश्र , मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या , राज्यसभा सदस्य रामसकल , नगरपालिक