जयपुर में शनिवार को चंदवाजी की निम्स यूनिवर्सिटी में पढ़ने वालीं जम्मू कश्मीर की चार छात्राओं ने देश के वीर सपूतों के खिलाफ शर्म सार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। शहीद हुए देश के वीर जवानों पर देर रात्रि चारों छात्राओं ने जमकर जश्न मनाया। देश विरोधी नारे भी लगाए।
इस बात की जानकारी साथी छात्राओं को पता लगी, तब विरोध में निम्स यूनवर्सिटी में अन्य छात्र व छात्राओं की ओर से जमकर विरोध किया गया। मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों छात्राओं को निलंबित कर दिया। रविवार दिन में चारो छात्राओं के खिलाफ चंदवाजी थाने में देश द्रोह का मामला दर्ज हो गया है। अब चंदवाजी थाना पुलिस चारों को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।
राजधानी के जयपुर जिले में किसी की सूचना के आधार पर जिले की शास्त्री नगर थाना पुलिस ने रविवार को तीस कश्मीरी युवकों से पूछताछ की। वहीं श्रीगंगानगर जिले के पीलीबंगा रेलवे स्टेशन के पास दो जम्मू-कश्मीरी युवकों को पुलिस ने संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया।





More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-