*राजनेताओं द्वारा मतदाताओं को पटाने के लिए नए नए हथकंडे करते इस्तेमाल..!*
*नेताओं को गरिमा संयम सौहार्द भाईचारा मर्यादा देश की एकता तथा अखंडता तथा संविधान के मुताबिक विचारों की अभिव्यक्ति चाहिए करनी..!*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
अगले महीने से उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव होने वाले हैं सभी राजनीतिक दल अपना पूरा जोर लगा रहे हैं मगर उत्तर प्रदेश में स्थिति चिंताजनक है वहां विभिन्न राजनेता संप्रदायिकता हिंदू मुसलिम दलित ओबीसी आदि के आधार पर लोगों को बांट कर वोट की राजनीति कर रहे हैं जोकि देशहित में नहीं है! राजनेताओं द्वारा मतदाताओं को पटाने के लिए जो हथकंडे इस्तेमाल किए जाते हैं उससे देश की एकता अखंडता सौहार्द भाईचारा धर्म निरपेक्षता आदि पर बुरा असर पड़ता है!उत्तर प्रदेश में तो कुछ राजनीतिक दलों द्वारा कुछ क्षेत्रों में अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद तरह तरह के जहरीले बयान जारी किए जा रहे हैं! जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है! नेताओं को गरिमा संयम सौहार्द भाईचारा मर्यादा देश की एकता तथा अखंडता तथा संविधान के मुताबिक विचारों की अभिव्यक्ति करनी चाहिए! एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप या हिंसा के बदले में रोजगार शिक्षा आवास गरीबी दूर करना किसानों का हित करना असमानता दूर करना आदि मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए!जात पात मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम ओबीसी दलित अयोध्या जिन्ना आदि के नाम पर मतदाताओं से वोट बटोर कर उनमें वैरभाव पैदा करना देश के लिए खतरनाक होगा! चुनाव आयोग को भी इन सब बातों पर नजर रख कर ऐसा करने वालों को न केवल चुनाव लड़ने के लिए आयोग्य घोषित करना चाहिए बल्कि छह महीने कैद की सजा भी देनी चाहिए!!
*🙏🏻🙏🏻💥💥समीर*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-