April 26, 2026

राजधानी लखनऊ में स्पा पार्लर में पकड़े गए विशाल सैनी ने समाज के डर से परिवार से नजरे ना मिला पाने के चलते की आत्महत्या- अजय मिश्रा

Spread the love

*राजधानी लखनऊ में स्पा पार्लर में पकड़े गए विशाल सैनी ने समाज के डर से परिवार से नजरे ना मिला पाने के चलते की आत्महत्या।*

 

सुसाइड नोट में लिखा तेजतर्रार इमानदार आईपीएस अधिकारी एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह का नाम।

 

काफी दिनों से मिल रही थी स्पा पार्लर की शिकायतें जिसमें पुलिस ने डाला था छापा।

 

एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने भी इस स्पा पार्लर की ट्वीट के माध्यम से की थी शिकायत।

 

इंदिरा नगर स्थित ओमाया ब्यूटी पार्लर पर पुलिस ने छापामार 35 लोगों को किया था गिरफ्तार।

 

स्पा पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालन में शामिल विशाल सैनी ने की आत्महत्या।

 

अगर इसी तरह आत्महत्या कर अपराधी सुसाइड करते रहेंगे तब फिर पुलिस कैसे करेगी काम।

 

विशाल सैनी सचिवालय कर्मी था और स्पा पार्लर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था जिसकी जानकारी रिश्तेदारों और उसके दोस्तों को हुई थी जिससे वह डिप्रेशन में था और समाज के डर से परिवार से नजर ना मिला पाने के चलते उस ने की आत्महत्या।

 

तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह का नाम सुसाइड नोट लिखकर उनको बदनाम करने की कोशिश की गई।

 

उस सुसाइड नोट की भी जांच होनी चाहिए कि आखिरकार उसी के हेड राइटिंग में लिखा सुसाइड नोट है या आईपीएस प्राची सिंह को साजिश का शिकार बनाया गया है।

 

बेहद ईमानदार आईपीएस अधिकारी एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के खिलाफ ऐसी झूठी बातें निराधार हैं उन्होंने बड़ी ईमानदारी से अपना काम किया।

 

अगर ऐसे ही होता रहा तो पुलिस को काम करने में बहुत कठिनाइयां होंगी रोज कई अपराधी कई ऐसे लोग पकड़े जाते हैं अगर ऐसे ही वह आत्महत्या करते रहेंगे तो पुलिस फिर कैसे करेगी अपना काम।

 

 

ओमाया ब्यूटी पार्लर में रंगे हाथ पकड़ा गया था विशाल सैनी।

 

छापेमारी की टीम को तेजतर्रार इमानदार आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह कर रही थी लीड।

 

एडीसीपी उत्तरी रहते हुए आईपीएस अधिकारी की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों की टूटी थी कमर फिर चाहे वह हुक्का बार हो या स्पा पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट हो या सट्टा या जुए का कारोबार करने वाले अपराधी हो सभी की कमर तोड़ कर रख दिया था एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने।

 

उनकी ईमानदारी और काम करने के तरीके से अपराधियों में हड़कंप मचा था।

 

विशाल सैनी का सुसाइड नोट कहीं अपराधियों की कोई बड़ी चाल तो नहीं क्योंकि एडीसीपी की कार्यप्रणाली से अपराध करने वालों में मचा हड़कंप