लखनऊ
राजधानी लखनऊ में एडीसीपी उत्तरी के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह ने एक बार फिर संभाला अपना कार्यभार।
कोविड-19 संक्रमित होने के बाद से वह होम आइसोलेशन में थीं। उसके बाद भी लगातार वह फोन से उत्तरी जोन में सक्रिय थीं और अपनी जिम्मेदारी को निभा रही थीं। कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद एक बार फिर महिला आईपीएस अधिकारी ने अपना कार्यभार संभाला और थाना मड़ियांव अंतर्गत कई अस्पतालों का निरीक्षण किया हॉस्पिटल प्रशासन के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क को लेकर अपील की और कहा जितने भी लोग यहां है और जो भी लोग जांच कराने आ रहे हैं वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं। काम के प्रति बेहद सजग महिला आईपीएस अधिकारी ने कार्यभार संभालते ही किया क्षेत्र का निरीक्षण साथ में एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह व प्रभारी निरीक्षक थाना मड़ियांव मनोज सिंह भारी पुलिस बल के साथ रहे मौजूद।



More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-