*बड़ी ख़बर बिहार से*👇👇
*राजधानी पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पत्नी और बेटी की हत्या के बाद पति ने दी जान*
राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ट्रिपल मर्डर की घटना से राजधानी के गर्दनीबाग इलाके में सनसनी फैल गई है। गर्दनीबाग थाना के पुलिस कॉलोनी में तीन लोगों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है।
घटना के बारे में जो शुरुआती जानकारी मिली है, उसके मुताबिक गर्दनीबाग के पुलिस कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की है। इसके बाद हत्यारे ने खुद भी अपनी जान दे दी है। यह वारदात एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के मकान में घटी है। रिटायर्ड आईजी के मकान में यह परिवार किराए पर रहता था।
जिस शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की उसका नाम राजीव बताया जा रहा है बीच सड़क पर उसने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मारी राजीव ने अपनी साली से ही शादी की थी। इस घटना को लेकर पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा है कि सड़क पर हुई। इस वारदात को कई लोगों ने देखा है सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। राजीव की पत्नी सचिवालय में काम करती थी।

More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-