October 20, 2026

राजधानी को आज मिल सकते हैं 5 नए पुलिस थाने-अमित मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

राजधानी को आज मिल सकते हैं 5 नए पुलिस थाने

 

बढ़ती आबादी व बढ़ते अपराध को देखते हुए जल्द मिल सकते हैं 5 नए थाने

 

नए थानों को बनाए जाने का प्रस्ताव पुलिस कमिश्नर की तरफ से पुलिस हेड क्वार्टर को भेजा गया है

 

डीजीपी मुख्यालय ने 5 नए थाने बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है

 

शहर के काकोरी सरोजिनी नगर चिनहट हसनगंज और मडिया उठाने में जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है और अपराध ग्राफ भी बढा है

 

काकोरी से दुबग्गा और उसके आसपास के इलाके को काटकर नया थाना बनाया जाएगा

 

इसी तरह सरोजिनी नगर से बिजनौर और उसके आसपास के इलाके को काटकर नया थाना बनाया जाएगा

 

चिनहट से बीबीडी व बाराबंकी बॉर्डर के इलाक़े को जोड़कर नया थाना बनाया जाएगा

 

हसनगंज के व मदेयगंज और उसके आसपास के इलाकों को काटकर नया थाना बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है

 

मड़ियाव के शेरपुर अजीत नगर का कुछ हिस्सा और काट के वहां पर भी नया थाना बनाए जाने की बात की जा रही है