June 5, 2026

राजधानी के जानकीपुरम के सहारा स्टेट में चल रहे अंतर्जनपदीय सट्टेबाजों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

राजधानी के जानकीपुरम के सहारा स्टेट में चल रहे अंतर्जनपदीय सट्टेबाजों के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. 28 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 10 लाख की नकदी समेत 8 बाइक भी बरामद की गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए पहले सहारा स्टेट में छापेमारी की थी, लेकिन यह गिरोह पुलिस को चकमा देते जानकीपुरम गार्डेन में छिपा हुआ था. उसी जगह से इस कारोबार को जोर-शोर से चला रहे थे. इस सूचना पर उत्तरी जोन की क्राइम टीम ने घेराबंदी करते हुए सभी लोगों को अंदर ही कैद कर लिया. तभी स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए 28 आरोपियों की गिरफ्तारी की है.