October 29, 2026

राजकीय आईटीआई करौंदी में रोजगार मेले का आयोजन-

Spread the love

वाराणसी/दिनांक 22अगस्त, 2022 (सू0वि0)

 

*राजकीय आईटीआई करौंदी में रोजगार मेले का आयोजन*

 

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उ. प्र. लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी में मिशन रोजगार के अंतर्गत कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी, वाराणसी परिसर में दिनांक 24 अगस्त 2022 को प्रातः 10:00 आयोजित किया गया है।

कैंपस में लावा मोबाइल, सुब्रोस इंडिया लिमिटेड,मेसर्स हर्बल्स प्राइवेट लिमिटेड तथा त्रिवेणी अलमीरा नोएडा, उत्तर प्रदेश द्वारा पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। पूर्व वर्षों में 2019, 2022, 2021 के उत्तीर्ण अभ्यर्थी एवं 2022 के फाइनल परीक्षा में सम्मिलित प्रशिक्षार्थी जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच है। हाई स्कूल, इंटरमीडिएट आईटीआई के समस्त व्यवसाय एवं डिप्लोमा के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। समस्त अभ्यर्थी अपना बायोडाटा एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र सहित चार पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लेकर आएंगे।