June 14, 2026

राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 5 छात्र छात्राएँ करेंगे प्रतिभाग-

Spread the love

*राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 5 छात्र छात्राएँ करेंगे प्रतिभाग*

 

 

*दो खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल और 2 खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल एक खिलाड़ी ने कास्य मेडल जीतकर प्रदेश में विद्यालय का किया नाम रोशन*

 

*कौशाम्बी* मेरठ में चल रही 25 सितम्बर से 27 सितम्बर 2022 तक राज्य स्तरीय राइफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार के 5 छात्र छात्राओं ने विभिन्न स्थान अर्जित कर जनपद का नाम रोशन किया और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगे यश जायसवाल प्रथम स्थान बालक वर्ग सब जूनियर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज ज्योती मौर्या प्रथम स्थान बालिका वर्ग सीनियर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज

शेफा फातमा द्वितीय स्थान बालिका वर्ग सब जूनियर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज.खुशबू देवी द्वितीय स्थान बालिका वर्ग जूनियर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज

रेशमा देवी तृतीय स्थान बालिका वर्ग जूनियर धर्मा देवी इण्टर कॉलेज को राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिला है समाचार सुनकर विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गयी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0रामकिरण त्रिपाठी ने विजेता छात्र छात्राओं को साधुवाद देते हुए उनके भावी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में अपने राज्य का नाम रोशन करने की शुभकामना दी इसके आलावा विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा बधाई संदेशो का ताँता लगा रहा क्षेत्रीय अभिभावकों ने भी अपनी शुभकामनाएँ दी छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर इस प्रतियोगिता के मार्गदर्शक अध्यापक रामशंकर सिंह ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए भावी प्रतियोगिता के लिये मंगलकामना किया

 

धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के दो खिलाड़ी ज्योति देवी एवम यश जायसवाल ने राइफल शूटिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल हासिल किया इसी विद्यालय की शेफा फातमा, एवम खुशबू देवी दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल तथा रेशमा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्तकर कांस्य पदक प्राप्त किया इन पांचों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय राइफल प्रतियोगिता में खेलने के लिए चयन हुआ।विद्यालय में बच्चों के अंदर एक जस्न का माहौल है विद्यालय के प्रबंधक श्री रामसुभग त्रिपाठी प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष मिश्र, खेल सचिव श्यामलाल, मार्गदर्शक शिक्षक रामशंकर सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैl FTR