August 31, 2026

रस्सी के फंदे में लटकी हुई हेड मास्टर प्राथमिक विद्यालय मौर का मिला शव-टी.एन. चौधरी

Spread the love

*रस्सी के फंदे में लटकी हुई हेड मास्टर प्राथमिक विद्यालय मौर का मिला शव*

गोरखपुर/थाना बेलघाट अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मौर बेलघाट गोरखपुर जिसके हेड मास्टर राजेश कुमार का दोपहर के तकरीबन 1 से 1:30 के बीच स्कूल परिसर फंदे में लटका हुआ था शव। मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार सुबह घर से बता कर के शंकरपुर के लिए निकले हुए थे राजेश मूलनिवासी छुअरहा गांव के थे परिवार के लोग ढूंढते हुए कई बार मोबाइल पर भी संपर्क साधा लेकिन घंटी बजती रही फोन ना उठाने से घर के लोगों ने राजेश को ढूंढना चालू किया। तकरीबन दोपहर के 1 से 1:30 के बीच जब घर के लोग प्राथमिक विद्यालय मौर के स्कूल परिसर में घुसे फंदे में लटका हुआ दिखाई दिया राजेश का शव। जानकारी मिलने के बाद परिवार में फैला मातम मृत्यु का कारण अभी तक नहीं जानकारी हो पाई है।