🚩🕉🚩
🙏🚩🚩 *धर्मो रक्षति रक्षितः* 🚩🚩🙏
*आज दिनांक 08/01/2023 दिन रविवार को SN स्कूल प्रतापपट्टी मे सनातन ब्रह्म समाज़ का महत्वपूर्ण बैठक हुआ संपन्न.*
*नए वर्ष के प्रथम बैठक मे उर्जा से लबरेज पदाधिकारियों ने लिया सौगंध कहा अब संगठन को आगे लेकर चलेगे और शीर्ष पर होगा परशुरामजी का यह सनातन ब्रह्म समाज रूपी रथ*.
*बैठक की शुरूवात सरस्वती पूजन के साथ शुरू हुआ सरस्वती बंदन करके संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री जीत नारायण मिश्रा द्वारा मंच सम्भाल कर संगठन के संस्थापक श्री पण्डित बिपिन ( आजाद) जी को बुलाया गया एवं मीटिंग को मूर्त रूप देने हेतु आह्वान किया गया, आह्वान पश्चात् संस्था के प्रणेता एवं संस्थापक महोदय द्वारा मीटिंग की शुरुआत की गई जिसमे उनके अंदर अद्वितीय ऊर्जा का संचार देखा गया, पूर्ण रूप से तैयार की गई मीटिंग के निर्धारित लक्ष्य पर बिल्कुल सटीक रूप से सधे तरीके से मीटिंग के उद्देश्य पर ध्यान आकृष्ट करते हुए मीटिंग को आगे बढ़ाया गया, सर्वप्रथम पुराने बैठक के उद्देश्यों के पुनरावृति कराते हुए सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों को बिन्दुवार नोट कराया जिसमें 7 बिंदु थे, बताते चलें कि पदाधिकारियों के दायित्वों के साथ साथ एक नए फॉर्मेट को भी दिया गया जिसमे उनके नीचे पदाधिकारियों के तैनाती हेतु पद एवं उसका ब्यौरा था साथ ही उस 7 बिंदु मे कोष की व्यवस्था को मजबूत करने हेतु कोष के खुलवाने एवं कोष संचालन के नियमों पर सुझाव दिया गया एवं सबसे सुझाव लिया गया जिसमे सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एक मासिक शुल्क रखा जाएगा जिसका विवरण निम्न होगा*
*संरक्षक एवं केंद्रीय टीम 251 रुपया मासिक*
*विधानसभा एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को 151 रुपया मासिक*
*समान्य सदस्य शुल्क मासिक 51 रुपया होगा*
*ध्यातव्य है उपर्युक्त शुल्क न्यूनतम होगी जो सबके सुविधा को ध्यान मे रखकर तय किया गया है परंतु जो दानदाता स्वेच्छा से अधिक देना चाहेंगे वो दे सकते है*
*उपर्युक्त विषय के अलावा सबसे उनके विचार प्रस्तुत करने हेतु आह्वान किया गया जिसमे सच्चिदानंद पांडेय जी एवं मनीष पांडेय जी एवं अवनीश मिश्रा जी ने अपना विचार रखा जिसको नोट किया गया.*
*अंत मे आगामी कार्यक्रम परशुराम जयंती हेतु सबसे विचार आमंत्रित किया गया कि जयंती को किस तरह आयोजित किया जाय जिसपर सबका विचार सामने आया जिसमे सभी ने रोड शो एवं अच्छे से परशुराम जयंती मनाने पर सहमती दिखाई कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम आयोजित करने मे पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग करने वाले राजीव त्रिपाठी जी विद्यालय प्रबंधक SN स्कूल को तालियां बजाकर उनके आभार को प्रस्तुत किया गया*.
*पूरे कार्यक्रम मे नए स्फूर्ति एवं जोश देखते ही बन रहा था जिसमें संगठन के प्रणेता एवं संस्थापक श्रीं पण्डित बिपिन (आजाद) जी की ऊर्जा से संगठन के मजबूत इरादे को समझा जा सकता है जिसके साक्षी सभी भाई स्वयं महसूस कर रहे थे*
*आज के कार्यक्रम मे प्रतिभाग किए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरुण मिश्रा जी, संरक्षक श्री मनीष पाण्डेय जी एवं श्याममोहन त्रिपाठी जी, कोषाध्यक्ष श्री बसंत चौबे जी, प्रवक्ता श्री ओम प्रकाश दुबे जी एवं जै शंकर शुक्ला जी, शिवपुर विधान सभा अध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय,केंद्रीय जिला अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र मिश्रा जी( युवा) केंद्रीय जिला उपाध्यक्ष( युवा)श्री आनंद रत्न उपाध्याय, आईटी सेल प्रभारी श्री अभिषेक जोशी जी एवं अजित मिश्रा जी, सदस्य श्री अशोक पांडेय जी, संयोजक जिला केंद्रीय टीम श्री अनिल दुबे जी, पिंडरा ब्लॉक अध्यक्ष श्री अरविन्द उपाध्याय जी, सदस्य आनंद त्रिपाठी जी, पिंडरा यूथ ब्लॉक अध्यक्ष श्री अरविन्द उपाध्याय जी, सदस्य श्री संदीप मिश्रा जी , सचिव केंद्रीय टीम अजय उपाध्याय जी, महामंत्री केंद्रीय टीम श्री सत्यम तिवारी जी, उपाध्यक्ष केंद्रीय टीम श्री राधेश्याम उपाध्याय जी, उपसचिव केंद्रीय श्री अखिलेश पांडेय जी पिंडरा यूथ अध्यक्ष श्री राजन दुबे जी, सचिव शिवपुर विधानसभा श्री पियूष दुबे जी, सदस्य श्री संतोष मिश्रा जी एवं गोविंद मिश्रा जी, हरहुआ ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजीव त्रिपाठी जी, सदस्य अमित तिवारी जी, सदस्य इंदु प्रकाश तिवारी एवं अन्य मानिंद गण उपस्थित रहे.*
*भूल वश किसी का नाम अगर छुट गया हो तो क्षमा प्रार्थी ( टीम सनातन ब्रह्म समाज)*
*लेखन: प्रणेता एवं संस्थापक :- पण्डित बिपिन ( आजाद)*
धन्यवाद 🙏💥💥

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-