October 5, 2026

यौन शोषण के मामले में आरोपी को पीड़ित लड़की से राखी बंधवाकर ज़मानत देने के मध्यप्रदेश HC के एक फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई- अजय मिश्रा

Spread the love

यौन शोषण के मामले में आरोपी को पीड़ित लड़की से राखी बंधवाकर ज़मानत देने के मध्यप्रदेश HC के एक फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई।

 

कोर्ट ने यौन शोषण के मामले में इस तरह के’Stereotype’ फैसले दिये जाने से रोकने के लिए देश भर के हाई कोर्ट और निचली अदालतों के लिए दिशा निर्देश जारी किए है ।

 

दरअसल मध्यप्रदेश HC के इस विवादित फैसले के खिलाफ 9 महिला वकीलो ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था

कोर्ट में दायर अर्जी में कहा गया था कि यौन शोषण के मामले में अदालत के ऐसे आदेश पीड़ित की तकलीफ को और अधिक बढ़ाती है।इससे पहले ट्रायल कोर्ट भी पीड़ित लड़की से राखी बंधवाकर आरोपी को ज़मानत देते रहे है।

ऐसे में SC तय करे कि क्या अदालते ज़मानत की शर्तों में में इस तरह के निर्देश दे सकती है!