दुमका:-(झारखंड)
===========
*योजना के कुआँ का निर्माण किए बगैर निकाल ली गई पूरी राशि*
🔹️दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बोड़िया पंचायत के पतसर विद्यालय के पास वर्ष 2020-21 की योजना की लाभुक गौरी देवी के जमीन पर कुआँ का निर्माण किए बगैर केवल योजना का बोर्ड लगाकर प्रखंडकर्मियों की मिलीभगत से बिचौलियों के द्वारा निकाल ली गई पूरी राशि ।
🔹️ ‘मनरेगा’ में जमकर हुई इस अनियमितता की शिकायत के बाद अवैध तरीके से राशि-निकासी के मामले को लेकर बी.डी.ओ. कमलेन्द्र कुमार सिन्हा ने लिया संज्ञान ।
🔹️ 3,97,800/- रू0 की आवंटित राशि से बननेवाले कुआँ के स्थान पर सिर्फ योजना का बोर्ड लगाकर निकाल ली गई पूरी राशि ; और नहीं हुआ एक भी रूपये का काम ।
🔹️रामगढ़ प्रखंड के बी.डी.ओ. कमलेन्द्र कुमार सिन्हा के द्वारा गठित कर दी गई है जांच-टीम और आगे की की जा रही है कार्रवाई ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-