April 18, 2026

योजनाओं एवं ग्रामीणों के बीच सहयोगी की भूमिका निभाएं सोशल ऑडिट टीम सदस्य : डी.एन. द्विवेदी-

Spread the love

*योजनाओं एवं ग्रामीणों के बीच सहयोगी की भूमिका निभाएं सोशल ऑडिट टीम सदस्य :* डी.एन. द्विवेदी।

—————————————-

*हरहुआ।* सोशल ऑडिट के माध्यम से ग्राम स्तर पर संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मनरेगा योजना एवं ग्रामीणजनों के मध्य सहयोगी की भूमिका निभाएँ सोशल ऑडिट टीम के सदस्य।

उक्त बातें जिला प्रशिक्षण अधिकारी दीनानाथ द्विवेदी ने जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर पर चल रहे तीन दिवसीय “सोशल ऑडिट विषयक प्रशिक्षण” कार्यक्रम के समापन अवसर पर कही।

सत्र का शुभारंभ मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय ने पिछले दो दिवसों का पूर्वालोकन करते हुये प्रतिभागियों को प्रेरणा एवं नेतृत्व विकास पर जानकारी दी। जिला सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर शारदानन्द पाण्डेय द्वारा सोशल ऑडिट से सम्बंधित भारत सरकार के नये फार्मेट को भरने के बारे में जानकारी दी।

अन्य वक्ताओं में प्रमुख रूप से अमरनाथ द्विवेदी, विनोद कुमार चौबे, प्रतिभा मौर्या, मुलायम सिंह यादव ने विचार व्यक्त किया। सत्र प्रभारी सुरेश तिवारी ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद चन्दौली के धानापुर, सकलडीहा, नौगढ़, चन्दौली सदर एवं वाराणसी के चोलापुर व पिण्डरा विकास खण्ड से नवचयनित सोशल ऑडिट टीम सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन प्रशिक्षित सोशल ऑडिट टीम सदस्यों के द्वारा 02 जून से जनपद वाराणसी एवं चन्दौली के समस्त विकास खण्डों में ग्राम पंचायतवार निर्धारित तिथियों में ग्राम सभा सोशल ऑडिट प्रारम्भ की जाएगी।

(फोटो)