उत्तर प्रदेश में बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ओम प्रकाश राजभर ने मंत्री पद छोड़ने को कहा है। ओपी राजभर ने पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पद छोड़ने की पेशकश की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ने ट्विटर पर अपना लेटर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि वह मंत्रालय का प्रभार सौंप रहे हैं, क्योंकि राज्य पिछड़ी जाति के पैनल के सदस्यों की नियुक्ति में उनकी सिफारिशों को अनदेखा किया गया है।
पिछले महीने राजभर ने प्रयागराज में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था और भाजपा से अपने राजनीतिक विभाजन की तारीख की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी के 24 फरवरी को एनडीए से बाहर होने की संभावना है।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-