लखनऊ।ड्यूटी के दौरान यूपी 100 गाड़ियों में मौजूद पुलिसकर्मी नहीं कर सकेंगे वाट्सअप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल। डीजीपी मुख्यालय से निर्देश जारी।ड्यूटी पर प्रभाव पड़ते देख जारी हुआ आदेश।_
वाराणसी में भारत बंद के समर्थन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने बंद के समर्थन में रोडवेज बसों का परिचालन बंद कराया। छात्रों ने गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण, आदिवासियों से जंगल
खाली कराने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले, विश्वविद्यालयों में भर्ती के रोस्टर में बदलाव किये जाने के विरोध में भारत बंद का समर्थन कर रहे है।
आज भारत बंद के समर्थन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने कॉलेज में चल रही कक्षाओं को बंद कराया उसके बाद विरोध मार्च करते हुए रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे जहां पर छात्रों ने बसों का परिचालन रोक कर सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शित किया। विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए रोडवेज पर अपनी की स्थिति बनी रही।
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पता है असंगठित क्षेत्र के लोगों के मन में हमेशा ये सवाल रहता था कि जब तक शरीर चल रहा है तब तक तो ठीक है पर जब शरीर कमजोर हो जाएगा और आय का साधन न हो तब क्याच होगा। जीवन में दुर्भाग्यी से ऐसे दिन भी आते हैं जब जिसे हम जीवन खपा कर बड़ा करते हैं वो भी साथ छोड़ देते हैं। यही पीड़ा मन-मस्तिष्क में थी, जिसने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के लिए हमारी सरकार को प्रेरित किया। आज़ादी के बाद के इतिहास की ये पहली योजना है जिसने समाज के उस वर्ग को छुआ है, जिसके बारे में कभी सोचा ही नहीं गया, जिनको अपने ही भाग्य पर छोड़ दिया गया था। नारे तो पहले भी लगाए गए। लोग मजदूरों के बारे में बहुत बातें करते थे। कम्यूनिस्टों को भी कई मौका मिला लेकिन किसी ने ऐसी योजना नहीं बनाई जो ये चायवाले का बेटा लेकर आया। पहले जिस दल की सरकार थी, जिसने दशकों तक देश पर शासन किया,
वो जब गरीबी को एक मानसिक अवस्था समझे, तो आप समझ सकते हैं कि पहले आपकी चिंता क्यों नहीं की गई। भारत में गरीबी मानसिक अवस्था नहीं है, बल्कि ऐसी सोच वालों की गलत मानसिकता और गलत नीतियों का परिणाम है

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-